पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना को लेकर हाईअलर्ट, विदेश से रावतभाटा आए लोगों की हुई स्क्रीनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदेश से रावतभाटा आए लोगों की जानकारी मिलने पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। बड़ौदिया, जावदा, देवपुरा, टोलों का लुहारिया, झरझनी के 5 जने थाइलैंड से लौटे हैं। जिनकी गुरुवार को स्क्रीनिंग कर जांच भी की गई। 14 दिन तक घर में ही रहने के लिए कहा है।

प्रभारी डॉ. अनिल जाटव ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे क्षेत्र को हाईअलर्ट कर दिया गया है। अस्पताल में सभी चिकित्साकर्मियों को मास्क और गाउन पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही अल्कोहल बेस सिनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। समय-समय पर इसका इस्तेमाल करना जरूरी है। जाटव ने बताया कि परमाणु बिजलीघर कॉलोनी में पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश से लौटे लोगों पर निगरानी है। जैसे सूचना मिल रही है, वैसे जांच की जा रही है। कोई जर्मनी से तो कोई इटली से आया है। इसको लेकर परमाणु बिजलीघर अस्पताल को भी सूचना दी गई है।

परमाणु बिजलीघर अस्पताल ने भी इस बारे में एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस का अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है।

खांसी, जुकाम अधिक होने की शिकायत मिलने पर परमाणु बिजलीघर अस्पताल से एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज कोटा में स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही जानकारी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं...