पति-पत्नी 10 साल से पिता-पुत्री बनकर कर रहे थे ठगी, अाधा दर्जन वारदात की
जिस लुटेरी दुल्हन रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला और दलाल शंकर दुबे उर्फ रामफूल शुक्ला को रेलवे कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वो पति-प|ी निकले। दोनों 20 साल से पति-प|ी के रूप में रह रहे हैं और 10 साल से इस धंधे में लिप्त हैं। दोनों की 18 साल की बेटी भी है। दोनों पर कोई शक इसलिए नहीं कर पाता, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। रानी की उम्र 40 वर्ष अाैर शंकर की उम्र 70 वर्ष। इसका फायदा उठाकर दोनों खुद को पिता-पुत्री बताते और ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों ने कोटा पुलिस को पहले खूब बेवकूफ बनाया, लेकिन जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की तो वे टूट गए। दोनों ने खुद के इस दबे हुए राज से पर्दा उठा दिया।
रेलवे कॉलोनी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शंकर दुबे उर्फ रामफूल शुक्ला की पहले एक प|ी थी। जिसकी मौत के बाद शंकर दुबे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसने बाद में अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने से करीब 30 साल छोटी रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला से शादी कर ली। रानी ने शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। एक बेटे की मौत हो गई। जबकि एक बेटी की उम्र 18 साल है। रानी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे शंकर दुबे ने ही इस काम में धकेला था और वो ऐसा नहीं चाहती थी। दोनों पिछले 10 वर्षों से लोगों के साथ धाेखाधड़ी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर करीब आधा दर्जन लोगों से ठगी की है। दोनों शातिर और पुलिस काे पूछताछ में पूरी मदद नहीं कर रहे हैं। पुलिस को फिलहाल उनकी बातों पर भी यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस ने इस बात की तो तस्दीक कर ली है कि दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों ने मिलकर कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया, इसका पता पुलिस नहीं लगा पा रही है।
कोटा के दूल्हे को लूट खुद को मरा बता दिया था
कैनाल रोड निवासी राजकुमार शर्मा ने रेलवे कॉलोनी पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसने रानी मिश्रा से 7 फरवरी को शादी की थी। शंकर दुबे उसका दादा बनकर कोटा आया था। शादी के बाद शंकर ने कहा कि रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला की मां की मौत हो चुकी है और वो गांव जाना चाहती हैं। जिस पर शर्मा ने उसे दयोदय एक्सप्रेस से बैठाकर घर भेज दिया। रानी अपने साथ 1 लाख के गहने, 50 हजार के कपड़े, 50 हजार नकद एवं अन्य सामान ले गई। जब वो नहीं लौटी तो शर्मा ने शंकर से बात की तो शंकर ने कहा कि रानी मिश्रा को अपनी मां की मृत्यु का इतना आघात हुआ कि उसने इलाहाबाद की नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।
मध्यप्रदेश पुलिस भी कर चुकी पहले गिरफ्तार : रेलवे कॉलोनी सीआई अनीस अहमद ने बताया कि पुलिस ने जब दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड निकलवाया तो सामने आया कि दोनों पहले मध्यप्रदेश के जिलाें में भी अपने कारनामों के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं। जब भी दोनों गिरफ्तार होते हैं और आगे से ऐसा नहीं करने की कसमें खाते हैं और जैसे ही छूटते हैं वापस ऐसे कारनामे करने लगते हैं। लुटेरी दुल्हन ने इसके पहले मध्यप्रदेश के रिटायर्ड इंजीनियर प्रसाद कुमार शाह को भी ऐसे ही चूना लगाकर लूटा था। उक्त मामले में भी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था।
शंकर दुबे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसने बाद में अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने से करीब 30 साल छोटी रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला से शादी कर ली। रानी ने शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। एक बेटे की मौत हो गई। जबकि एक बेटी की उम्र 18 साल है। रानी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे शंकर दुबे ने ही इस काम में धकेला था और वो ऐसा नहीं चाहती थी। दोनों पिछले 10 वर्षों से लोगों के साथ धाेखाधड़ी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर करीब आधा दर्जन लोगों से ठगी की है। दोनों शातिर और पुलिस काे पूछताछ में पूरी मदद नहीं कर रहे हैं। पुलिस को फिलहाल उनकी बातों पर भी यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस ने इस बात की तो तस्दीक कर ली है कि दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों ने मिलकर कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया, इसका पता पुलिस नहीं लगा पा रही है।