पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने पत्नी, सास व साली पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरकेपुरम पुलिस ने सास, प|ी व साली पर किया चाकू से हमला करने वाले एक बदमाश पति को गिरफ्तार किया हैं। आईपीएस डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 22 दिसंबर को थाना आरकेपुरम इलाके के गणेश नगर मकान नम्बर 160 में रहने वाली मधु राजावत (55) ने मेडिकल कॉलेज में दिए पर्चा बयान में बताया कि वो गणेश नगर में किराए से रहती है। लोकेश योगी ने उसकी बेटी पूजा से लव मैरिज कर रखी है, जिसके दो बच्चे हैं। लोकेश आए दिन बेटी पूजा को परेशान करता है, इसलिए वो पीहर आ गई थी। लोकेश इससे खफा हुआ औैर चाकू लेकर घर पर आ गया। उस वक्त मधु और उसकी बेटियां खाना खा रही थीं। लोकेश ने जान से मारने की नियत से मधु के पेट में चाकू मार दिया। मेरी बेटियां पूजा व जिया बचाने आई तो उनके भी चाकू से मार कर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और रविवार को फरार लोकेश योगी पुत्र छीतरनाथ योगी उम्र 29 साल निवासी बल्लभपुरा थाना सीमलिया जिला कोटा को प्रेमनगर नाले के पास से गिरफ्तार किया।

बदमाश पर पहले से 10 मुकदमे

आईपीएस डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि बदमाश लोकेश अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है, जिस पर पहले से विभिन्न थानों में हत्या, चौथवसूली, अवैध हथियार रखने, शराब की तस्करी करने जैसे करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था तथा अपने ठिकाने बार बार बदल रहा था। पुलिस ने सिमलिया, बारां व अन्य जगहों पर दबिश दी।

आरोपी युवक

साल निवासी बल्लभपुरा थाना सीमलिया जिला कोटा को प्रेमनगर नाले के पास से गिरफ्तार किया।
खबरें और भी हैं...