पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News If You Did Not Agree To The Theft Then The Crooks Entered The House Tried To Rape The Woman

चोरी के मामले में राजीनामा नहीं किया तो घर में घुसे बदमाश, महिला से दुष्कर्म का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाेरी की चोरी उपर से सीनाजोरी... इस कहावत को चरितार्थ करने का एक मामला सामने आया हैं। उद्योग नगर पुलिस ने पिछले दिनों एक चोरी का मामला दर्ज किया। इससे खफा बदमाश उस घर पर पहुंच गया, जिसने मुकदमा दर्ज करवाया था।

उसने पहले तो युवक पर राजीनामा करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। जब युवक ने उसकी एक नहीं सुनी और पुलिस को शिकायत करने को कहा तो युवक वहां से चला गया। लेकिन, वो वापस रात को उस वक्त आया, जब घर पर युवक नहीं था। उसने चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया और वापस वहां से 2 लाख रुपए और सोने के आभूषण चुराकर ले गया।

पुलिस ने अब वापस बदमाश व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उद्योग नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महेन्द्र पुत्र नवल धोबी 7 मार्च को शाम 4 बजे घर आया और महिला के पति को धमकी देकर गया कि चोरी का मुकदमा वापस ले वरना उसे व उसके परिवार को एसटीएससी के केस में फंसा देगा। जब पति ने मना कर दिया और पुलिस को वापस शिकायत करने को बोला तो वो गाली-गलौज की और वहां से चला गया।

चाकू की नोक पर चुराए 2 लाख रुपए और टॉप्स लूटे

बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर उससे रुपए व जेवरात कहां
रखे हैं पूछा और महिला ने डर के मारे उन्हें बता दिया। जिसके
बाद बदमाश घर में रखे बक्से में से 2 लाख रुपए और दो टॉप्स
चुराकर ले गए। रात करीब 1.30 बजे जब पति वापस लौटा तो उसे पूरा मामला बताया। रविवार को पीड़िता और परिजन उद्योग नगर थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दी। इधर, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बाबूलाल के सुपुर्द की गई है। गौरतलब है कि 27 फरवरी को बदमाश ने
महिला की पति की दुकान से 38 हजार रुपए चुराए थे, जिसकी रिपोर्ट पति ने थाने में दर्ज करवाई थी। उक्त मामले में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार भी किया था।

छत के रास्ते घर में घुसा, सास को कमरे में बंद किया


एफआईआर के मुताबिक बदमाश महेन्द्र शनिवार रात को वापस घर पर गया। रात काे करीब 10.40 बजे जब महिला का पति रात्री जागरण में गया हुआ था तब महेन्द्र और उसका भाई धनराज दोनों छत के रास्ते घर में घुस गए। दोनों ने घर में माैजूद महिला की सास को कमरे में बंद कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जब घर बाहर गाड़ी की आवाज आई तो दोनों वहां से भाग गए।


पुत्र नवल धोबी 7 मार्च को शाम 4 बजे घर आया और महिला के पति को धमकी देकर गया कि चोरी का मुकदमा वापस ले वरना उसे व उसके परिवार को एसटीएससी के केस में फंसा देगा। जब पति ने मना कर दिया और पुलिस को वापस शिकायत करने को बोला तो वो गाली-गलौज की और वहां से चला गया।
खबरें और भी हैं...