- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News If You Ride A Bike With A Helmet Then There Is No Need To Become A Player Of Dangers Like This During Checking Security Will Also Be Yours
हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो चेिकंग के दौरान इस तरह खतरों के खिलाड़ी बनने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सुरक्षा भी आपकी ही होगी
हेलमेट से 85 % कम हाे जाती है नुकसान की गुंजाइश
शहर में 50% लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं और 10% लोग तेज स्पीड में वाहन चलाते हैं। हादसे के वक्त अगर बाइक चालक की स्पीड तेज हुई और उसने हेलमेट भी नहीं लगाया तो ऐसे 30 फीसदी मामलों में मौके पर ही मौत हो जाती है। जबकि 20 फीसदी मामलों में अस्पताल में मौत होती है। बचे हुए 50 फीसदी मामलों में या तो हाथ-पैर टूट जाते हैं अथवा शरीर के दूसरे हिस्से चोटिल हो जाते हैं। यह तथ्य कोटा ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए एनालिसिस में सामने अाया था। वहीं, बाइक सवार व्यक्ति ने हेलमेट लगा रखा हो तो नुकसान की गुंजाइश 85 फीसदी घट जाती है। हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह रिसर्च शहर में हुए सड़क हादसों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एक्सीडेंट की परिस्थितियों के आधार पर की थी।
भास्कर नॉलेज
3
2
1
हेलमेट नहीं पहनने से राजस्थान में साल में 1563 मौत
हेलमेट नहीं लगाने पर राजस्थान में वर्ष 2018 में कुल 1563 लाेगों की मौत हुई यानी हर रोज 4 लोगों की मौत हुई। इसमें 927 बाइक चालक और 636 पीछे बैठने वाले लोग शामिल हैं। बिना हेलमेट से इतनी मौतें होने में राजस्थान का देश में 12वां स्थान है। वहीं, घायलों की संख्या 2842 हैं। वहीं, देशभर में 43 हजार 614 मौतें हुई। यह रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी की गई है।
कोटा | शहर में इन दिनों सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान किसी भी एक सड़क के कुछ हिस्से को आदर्श ट्रैफिक जोन बनाया जाता है। यहां हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जाता है।
(1-2) इस दौरान कुछ वाहन चालक चालान से बचने के लिए जाेखिम उठाने से भी नहीं चूकते। (3) शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सामने वाहनों का चालान काटने के बाद ट्रैफिक के एएसआई नारायण सिंह बिना सीट बेल्ट के ही रवाना हो गए।
और चालान बनाने वालों को भी सीट बेल्ट लगाने की चिंता नहीं