पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Jain Society Took Out An Impact Journey At The Conclusion Of Siddhachakra Mahamandal Vidhan Vishwakalyan Mahayagya

सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्वकल्याण महायज्ञ के समापन पर जैन समाज ने निकाली प्रभावना यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटे परिवार होने से संस्कार बच्चों में नहीं आ रहे हैं- अाचार्य

कल्याण कर लेते हैं। महाराज ने कहा कि आप लोगों ने 8 दिन तक सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्ध भगवान की आराधना की। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान किया। कुछ लोगों ने उपवास भी किए। लोगों के परिणाम सरल व शांत होना चाहिए। तभी सिद्धचक्र महामंडल विधान का फल प्राप्त हो पाएगा। यदि भावों में विशुद्धि नहीं आती, मन में परिणाम आकुल व्याकुल बने रहते हैं, अपने परिणामों को शांत करो।

िगम्बर जैन मंदिर विज्ञान नगर में सराकोध्दारक आचार्य ज्ञान सागर महाराज का संसघ मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष राजमल पाटोदी, महामंत्री अनिल ठौरा ने बताया कि आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने 11 मार्च को सुबह 8.30 तलवंडी जैन मंदिर से विहार किया। यात्रा कामर्स काॅलेज चाैराहा होते हुए विज्ञाननगर जैन मंदिर पहुंची। आरती उतारी। धर्मसभा में आचार्य ज्ञानसागर ने कहा कि हमारा देश संस्कारों का देश है यहां अहिंसा अपरिग्रह एवं स्यादवाद के सिद्धान्तों को पढ़ाया जाता है।

कोटा. दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी में सकल दिगंबर जैन समाज की अाेर से मंगलवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्वकल्याण महायज्ञ के समापन पर जैन समाज की ओर से प्रभावना यात्रा निकाली गई। मंगलवार काे भगवान काे 1024 अर्घ्य अर्पित किए। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने प्रवचनों में कहा कि विधान के अंतिम दिन श्रीपाल की भक्ति और अधिक गहराती चली जाती है। सिद्ध प्रभु के नजदीक पहुंच जाते है। उनकी साधना निरंतर चलती रही। राजा श्रीपाल संसार के सारे वैभव छोड़कर दिगंबरी मुनि दीक्षा धारण कर अपनी आत्मा का
खबरें और भी हैं...