जेसी बैंक संचालक चुनाव के प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे
कोटा। काे-अाॅपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (जेसी बैंक) के चुनाव 26 मार्च को होंगे। दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन के समर्थित उम्मीदवार सहित सभी 6 प्रत्याशियों ने मतदाता सदस्यों से जनसंपर्क तेज कर दिया है।
प्रत्याशी सदस्य मतदाताअों के कार्यस्थलों पर जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के समर्थित उम्मीदवार संजय शिवा व संजय चाैहान, मजदूर संघ समर्थित उम्मीदवार अरुण शर्मा व महेन्द्र सिंह खींची जनसंपर्क में लगे हुए हैं। साथ ही अभय सिंह मीणा, दिनेश कुमार भी अपने स्तर पर मतदाताअों से जनसंपर्क कर
रहे हैं।
डायरेक्टर पद के लिए 5416 मतदाता सदस्य मतदान करेंगे। कोटा प्राॅपर में 5 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसमें कोटा डीअारएम अाॅफिस, रेलवे वर्कशाॅप, पीडब्ल्यूअाई नाॅर्थ, कोटा रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय व ड्राइवर गार्ड लाॅबी शामिल हैं।