जेसीआई कोटा ने दिया पानी बचाने का संदेश
जेसीआई कोटा ने होली मिलन समारोह होली हिचकोली का आयोजन किया। सदस्यों ने कविताओं, व्यंग्यों, हंसी ठिठोली व चुटकुलों की प्रस्तुतियां दी। पंकज मारवाड़ी ने मयूर नृत्य के जलवे बिखेरे। अध्यक्ष अनीश व श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि होली मिलन का कार्यक्रम फूलों की होली से किया गया। सदस्यों ने जल है तो कल है की थीम पर होली धूलंडी में सिर्फ़ पुष्प या गुलाल से रंगों के त्योहार को मनाने का मत रखा। जेसीआई कोटा डायनामिक की अाेर से होली मिलन समारोह मनाया। क्लब अध्यक्ष गौरव आगेश्वर ने बताया कि कार्यक्रम में फूलों के साथ होली खेली गई। सचिव सुशील माहेश्वरी ने सभी का अभिनंदन किया। जेसीआई कोटा राॅयल द्वारा होली अलग अंदाज में मनाई गई। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रंग-गुलाल की जगह तिलक लगाकर, फल वितरित कर होली मनाई।