जेसीआई कोटा राॅयल ने मदर टेरेसा होम में मनाई होली
कोटा | शहर में मौसमी बीमारियों और कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता को देखते जेसीआई कोटा राॅयल द्वारा होली को अलग अंदाज मंे मनाया गया। जेसीआई कोटा राॅयल अध्यक्ष शलभ विजय ने बताया कि इसी क्रम में जेसीआई कोटा राॅयल टीम के सदस्य माला रोड स्थित मदर टेरेसा होम पहुंचे। यहां बुजुर्ग लोगों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर सचिव मोहित शर्मा, पंकज खंडेलवाल, पीयूष जैन व कपिल विजय मौज्ूद रहे।