जेसीआई कोटा शक्ति ने बांटे 250 मास्क
काेटा| काेरोना वायरस के बचाव के लिए जेसीआई कोटा शक्ति ने रेलवे स्टेशन पर व सफाई कर्मचारियों को हेल्पिंग हैन्डस के तहत मास्क िवतरित किए।
संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को काेरोना वायरस के लक्षण व बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। साथ ही संस्था द्वारा 250 मास्क भी वितरित किए। स्टेशन पर कार्यरत पुलिस कर्मियों, स्टेशन कर्मचारियों को भी मास्क वितरित किए गए। सभी को काेरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल व अन्य उपायाें के बारे में जानकारी दी।
अध्यक्ष दिव्या गर्ग ने बताया कि काेरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपनी तथा अपने आस-पास की सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दाैरान रेखा गोयल, स्नेह जैन द्वारा मास्क उपलब्ध करवाए गए। डाॅ. मनप्रीत माहेश्वरी, प्रियंका गुप्ता, सुमन सिंह, बेबी यादव, सोनाली गोविल उपस्थित रहे।