जेसीआई का सेल्यूट द साइलेंट वर्कर अभियान शुरू
काेटा| जेसीआई ने सेल्यूट दी साइलेंट वर्कर अभियान शुरू किया है। इसमें जेसीआई कोटा एलीगेंस ने मार्च के महीने में भारतीय सैनिकों की प|ियों को सेल्यूट किया है। अध्यक्ष चंचल नागर, सचिव श्रेया मौर्य ने बताया कि नंबर वन रिजाइनमेंट, आर्मी एरिया कोटा की सीओ परनामी दत्ता और 2 आईसी साक्षी रायना को पौधा और प्रमाण पत्र देकर सलाम किया। दाेनाें का कहना था कि भारतीय सैनिकों की प|ियां होना इतना आसान नहीं है। बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजारना पड़ता है, एक जगह से दूसरी जगह बढ़ना पड़ता है, बहुत समय तक अपने पतियों से दूर रहना पड़ता है।