जेईई मेन फाॅर्म में करेक्शन 16 तक, परीक्षा केंद्र, फोटो व साइन में बदलाव संभव नहीं
जेईई मेन अप्रैल के लिए फाॅर्म में करेक्शन का प्राेसेस शुरू हाे गया है। जेईई मेन की वेबसाइट पर जाकर संबंधित स्टूडेंट्स गलतियां सुधार सकते हैं।
करेक्शन के दौरान स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्रा, फोटो अाैर हस्ताक्षर में बदलाव नहीं कर सकेंगे। स्वयं के नाम, माता-पिता के नाम, स्टेट ऑफ इलेजिब्लिटी, जन्म तिथि, कोर्स, कैटेगरी, 10वीं-12वीं की परीक्षा संबंधी जानकारी अाैर अपलोड किए डाॅक्यूमेंट्स में बदलाव कर सकते हैं। स्टूडेंट्स बीई-बीटेक अाैर बीआॅर्क परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। प्रवेश पत्र 20 मार्च को जारी किए जाएंगे। अप्रैल में होने वाली परीक्षा कोटा समेत देश के 264 शहरों में होगी। विदेश के 4 शहरों में भी परीक्षा होगी।
काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को त्रुटियों के सुधार के लिए वेबसाइट पर जाकर अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। स्टूडेंट्स स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम, स्टेट ऑफ इलेजिब्लिटी एवं कैटेगरी का मिलान अपनी 10वीं-12वीं की मार्कशीट से अवश्य कर लें, क्योंकि काउंसलिंग के दौरान 10वीं-12वीं की मार्कशीट से इन सभी एंट्री का मिलान करने के बाद ही कॉलेज का आवंटन हाेगा। खासकर ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के स्टूडेंट्स अपनी संबंधित कैटेगरी के डाॅक्यूमेंट्स 1 अप्रैल 2020 के बाद की तिथि के होने की पुष्टि करने के बाद ही अपनी कैटेगरी भरें, क्योंकि इसी आधार पर एडवांस्ड देने की पात्रता, जेईई-मेन एवं एडवांस्ड की आॅल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगरी रैंक जारी की जाती है। करेक्शन के बाद स्टूडेंट्स पुनः कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर किए गए करेक्शन की पुष्टि कर सकते हैं। 16 मार्च के बाद करेक्शन को कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
नाम, जन्म तिथि, काेर्स, कैटेगरी अाैर 10वीं-12वीं की जानकारी में होगा करेक्शन