- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Joint Director Of Agricultural Marketing Department Mishra Suspended Jodhpur Will Remain Headquarters
कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक मिश्रा निलंबित, जोधपुर रहेगा मुख्यालय
कोटा| कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक हरिशरण मिश्रा को शुक्रवार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।
कृषि विपणन विभाग के निदेशक टीसी मीणा ने बताया कि कोटा के हरिशरण मिश्रा को राज्य सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान मिश्रा का मुख्यालय जोधपुर रहेगा। इनके निलंबित आदेश में इन्हें किस लिए निलंबित किया है, इस बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है। कारणों का पता अलग से आरोप पत्र में बनाकर दिया जाएगा। इधर, कोटा के अधिकारी सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पांच साल पहले जयपुर की मुहाना मंडी में इनकी पोस्टिंग थी, उस दौरान कुछ अनियमितता हुई थी। जिसकी जांच सरकार द्वारा की जा रही थी। इसमें इन्हें दोषी पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें गुरुवार को रात को निलंबित कर दिया है। इनके साथ में जयपुर के एक अन्य अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।