जंगलीशाह का 3 दिवसीय उर्स शुरू
यहां भी उर्स का हुआ आगाज
कोटा|हजरत जंगलीशाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स रविवार को शुरू हुआ। उर्स के दौरान दोपहर एक बजे बाबा के मुबारक आस्ताने पर उनके गुम्बद पर कलश व झंडा पेश कर उर्स का आगाज किया। कमेटी के प्रवक्ता असलम रोमी ने बताया कि हजरत बाबा जंगलीशाह का 75वां उर्स मनाया जाएगा। इसमें 12 को शाम 4 बजे चादर पेश की जाएगी।
बाबा हज़रत बादशाह बाबा केसर खां डोकर आस्ताने आलिया पर सालाना उर्स अकीदत से मनाया। पूर्व पार्षद उमर सीआईडी ने बताया कि चादर शरीफ का जुलूस रवाना होगा, जाे श्रीपुरा से हजीरा दरगाह शरीफ आएगा।