किडनी एवं मधुमेह पर जागरूकता शिविर 15 से
काेटा| लाॅयन्स क्लब कोटा द्वारा सुधा अस्पताल व इन्डियन मिशन आॅफ मेडिकल साइन्सेस सोसाइटी की अाेर से विश्व किडनी दिवस पर निशुल्क जागरूकता शिविर 15 मार्च को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक योग भवन गुरूद्वारे के पास विज्ञान नगर पर आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष दिनेश खुवाल ने बताया कि निशुल्क जागरूकता षिविर में मधुमेह रोग, ब्लड प्रेशर एवं किडनी रोग एवं गुर्दे से सम्बन्धित सभी बीमारियों का इलाज डाॅ. प्रांजल शर्मा किडनी रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। शिविर में डाॅ. आरके अग्रवाल, डाॅ. केजी दायमा, द्वारा ब्लड षुगर की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, मूत्र की जांच विषेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा की जाएगी।