पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Korena 40 Passengers From Nepal To Laithe Hadaiite Still Missing With The Help Of Police And Intelligence Medical Department Will Find

कोराेना; नेपाल से लाैटे हाड़ाैती के 40 यात्री अभी भी लापता, पुलिस अाैर इंटेलीजेंस की मदद से ढूंढेगा चिकित्सा विभाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए हाड़ाैती के 40 यात्रियों में से अधिकांश का पता चिकित्सा विभाग नहीं लगा सका है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों का पता लगाने के लिए पुलिस व इंटेलीजेंस से भी सहयोग मांगा है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग इनमें से 9 यात्रियों के कोटा का होने का दावा कर रहा है। इनमें से तीन यात्री एमबीएस अा चुके हैं। शनिवार को अस्पताल पहुंचे बजुर्ग दंपती काे जांच में निगेटिव पाया गया है। वहीं, दुबई से लाैटे कोटा के युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव अाई है। वहीं, रविवार को दादाबाड़ी की एक महिला को अस्पताल के अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए जयपुर भेजा गया है।

शनिवार काे नेपाल से कोटा लाैटे यात्रियों की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया था। एक बुजुर्ग दंपती एक डिस्पेंसरी पर खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे तो उनसे पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए थे।

फ्रांस के 25 यात्रियों व गाइड की स्क्रीनिंग की

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रविवार काे फ्रांस के 25 यात्रियों व गाइड का पता लगने पर स्क्रीनिंग करवाई गई। सीएमएचअो ने बताया कि स्वास्थ्य दल सिविल लाइन स्थित एक होटल में भेजा गया। वहां पता लगा कि फ्रांस के यात्री 5 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। दिल्ली से 6 मार्च को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार से वापस दिल्ली 7 मार्च को अाए। फ्रांस से दिल्ली पहुंचने पर इनकी स्क्रीनिंग की गई थी। 8 मार्च को ये सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक होटल में पहुंचे। स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

जांच रिपोर्ट में दंपती मिले निगेटिव

सीएमएचअाे डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि नेपाल से लाैटे यात्रियों में कोटा जिले के 9 यात्री हैं। इनमें से तीन का पता लग चुका है। बुजुर्ग दंपती जांच में निगेटिव अा चुके हैं। रविवार को एक बुजुर्ग महिला को भर्ती करवाया गया है। शेष यात्रियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस व इंटेलिजेंस से भी सहयोग मांगा गया है।


रेलवे अस्पताल में 10 बेड का अाइसोलेशन वार्ड तैयार : रेलवे अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए 10 बेड के दो वार्ड बनाए गए हैं। रेलवे अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा। रेलवे अस्पताल की कार्यवाहक सीएमएस डाॅ. सुषमा भटनागर ने बताया कि किसी भी रेलकर्मी या रेल यात्री में कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण दिखाई दे तो इसकी जानकारी हैल्पलाइन नम्बर 9001017864 पर दी जा सकती है। ताकि मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके। रविवार को कोरोना के बारे में सेमिनार का अायोजन किया गया।

_photocaption_स्वाइन फ्लू मरीज को आइसोलेशन वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।*photocaption*
खबरें और भी हैं...