कोटा-चित्ताैड़गढ़ रेलमार्ग के क्राॅसिंग गेट पर 2 घंटे फंसा रहा रेती भरा ट्रक
कोटा-चित्ताैड़गढ़ खंड के जलन्धरी रेलवे स्टेशन के क्राॅसिंग गेट के पास ट्रैक पर रेती से भरा ट्रक फंसने से रेलमार्ग दो घंटे से अधिक समय तक प्रभावित हुअा। सूचना जब कोटा रेल मंडल मुख्यालय पहुंची ताे सायरन बज उठे। एमएफडी माैके पर भेजने की तैयारी की गई, लेकिन पास के क्षेत्र से ही जेसीबी मंगवाकर ट्रक को ट्रैक से बाहर निकाला। कोटा-नीमच ट्रेन जलन्धरी रेलवे स्टेशन से पहले लगभग 15 मिनट अटकी रही।
कोटा-चित्ताैड़गढ़ रेल खंड के जलन्धरी रेले स्टेशन के पास स्थित क्राॅसिंग गेट पर मंगलवार तड़के लगभग 5 बजे रेती से भरा ट्रक ट्रैक पार करते समय फंस गया। मामले की सूचना जलन्धरी रेलवे स्टेशन मास्टर को मिलने पर कोटा मंडल के मुख्यालय कोटा के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कोटा रेलवे कंट्रोल से सायरन बज उठे। एमएफडी रवाना करने की तैयारी की गई। इस बीच जलन्धरी के पास से ही एक जेसीबी मशीन मंगवा ली। एमएफडी की रवानगी रोक दी गई। इस बीच की कोटा से नीमच की तरफ जाने वाली ट्रेन जलन्धरी रेलवे स्टेशन के अासपास के क्षेत्र में पहुंची, उसे रोक दिया गया। पहले ट्रैक में फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। इसके बाद कोटा-नीमच ट्रेन को चलाया गया।