पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Legislative Assembly Mla From Keta Raised Unemployment Allowance Raw Settlements Sports Related Issues

विधानसभा : काेटा के विधायकों ने बेरोजगारी भत्ता, कच्ची बस्तियों, खेल संबंधी मुद्‌दे उठाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने नियम 295 विशेष उल्लेख के तहत शुक्रवार को विधानसभा में कोटा की कच्ची बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि शहर की कच्ची बस्तियों में दूषित पेयजल व अन्य बीमारियों के कारण मासूम बच्चों की मौतें हो रही है। कोटा दक्षिण के विज्ञान नगर में स्थित छत्रपुरा बस्ती में नाला गुजर रहा है, जो गंदगी से अटा है, पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। घोड़ा बस्ती में सामुदायिक भवन दुर्दशा का शिकार है। पूरी बस्ती केवल एक सरकारी नल से पानी भरती है, जिसमें भी आए दिन गंदा पानी आता है। दुर्गा बस्ती में बिजली के तार झूल रहे हैं। क्रेशर बस्ती, बरड़ा बस्ती में पक्की सड़कें नहीं है।

कोटा जिले में इस वित्त वर्ष में 3661 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता

रोजगार विभाग द्वारा कोटा जिले में अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक 3661 बेरोजगारों को 5.10 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। उक्त राशि मुख्‍यमंत्री युवा संबल योजना के तहत पात्र स्‍नातक बेरोजगार आशार्थियों को भत्ते के रूप में वितरित की गई है। इससे पहले अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 164 बेरोजगार आशार्थियों को 52 लाख रुपए दिए गए थे।

लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना देवी के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी। विधायक ने पूछा था कि वर्तमान में कोटा जिले में कितने बेरोजगार पंजीकृत हैं? वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में कितनी राशि बेरोजगारी भत्ते पर व्यय हुई? क्या यह सही है कि बेरोजगारी भत्ते का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है? इस पर सरकार ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में पात्र बेरोजगारों को नियमित भुगतान किया जा रहा है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग व कोचिंग संस्थान क्या सहयोग कर रहे

सांगोद विधायक भरत सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से खेल एवं युवा राज्य मंत्री अशाेक चांदना से पूछा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी के लिए औद्योगिक घरानों से किस प्रकार का सहयोग प्राप्‍त किया गया है।

चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स गढ़ेपान द्वारा सांगोद में खेलों के विकास पर विगत दो दशक से क्या-क्या प्रयास किए। प्रदेश में एक उद्यमी-एक खेल योजना के तहत किस जिले में किस खेल के विकास पर औद्योगिक घराना ध्‍यान दे रहा है। इस पर राज्य मंत्री ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी के लिए औद्योगिक
घरानों से सहयोग प्राप्‍त हुआ है। चम्बल फर्टिलार्इजर एण्ड केमिकल्स द्वारा विधानसभा क्षेत्र सांगोद में खेलों के विकास पर विगत दो दशकों से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

विधायक संदीप शर्मा ने उठाया कच्ची बस्तियों में सुविधाओं का मामला

खबरें और भी हैं...