मैगपाई में ‘मैगकौन का आयोजन
कोटा| दादाबाड़ी स्थित मैगपाई इंटरनेशनल स्कूल का मैगकौन 2020, ग्रेजुएशन सेरिमनी और ग्रांड पेरेंट्स डे कार्यक्रम आयोजित किया गया।डायरेक्टर हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि साल भर हुई विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। डायरेक्टर मिसेज रुचिता अरोड़ा और प्रिंसिपल मिसेज किरण अरोड़ा ने आभार व्यक्त किया।