माेहनलाल बने अग्रवाल सम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष
काेटा | अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन काेटा संभाग के संभागीय अध्यक्ष पद पर माेहनलाल अग्रवाल काे नियुक्त किया गया है। भवानीशंकर गर्ग ने बताया कि अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री दामाेदर अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग की सहमति से मोहनलाल अग्रवाल को यह नियुक्ति की है। माेहनलाल अग्रवाल काे संभागीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय उपमहामंत्री हरीश चांदीवाला, जिलाध्यक्ष रामगाेपाल अग्रवाल, गाेपाल गाेयल ने हर्ष व्यक्त किया है।