पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Maheshwari Society Is Giving Economic And Business Direction To The Whole Country Rajesh Birla

पूरे देश को आर्थिक व व्यापारिक दिशा दे रहा है माहेश्वरी समाज: राजेश बिरला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की बैठक रविवार काे माहेश्वरी भवन पर अध्यक्ष सभा नं. 108 श्रीकृष्ण बिरला सानिध्य में हुई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम लाठी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति पश्चिमांचल राजेशकृष्ण बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज आर्थिक एवं व्यापारिक दृष्टि से पूरे हिन्दुस्तान को दिशा दे रहा है। प्रदेश मंत्री महेश चन्द अजमेरा ने बैठक का अनुमोदन करवाया। महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित बनाती है। माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोटा, बून्दी, बारां व झालावाड़ से समाजबंधु शामिल हुए। बिट्ठलदास मून्दड़ा, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सुरेश चन्द काबरा, राजेन्द्र शारदा का सम्मान किया गया। राजेशकृष्ण बिरला एवं राष्‍ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी के निर्विरोध निर्वाचन होने पर सम्मान किया गया। सभा के अन्त में नन्दकिशोर काल्या, रामचरण धूत, प्रमोद कुमार भण्डारी ने आभार प्रकट किया। संचालन प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र अजमेरा ने किया।
खबरें और भी हैं...