खेती में करें नवाचार: कलेक्टर
काेटा | बूंदी राेड़ स्थित सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार काे संभाग स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला व सिट्रस शो का अायाेजन किया गया। इसमें संभाग के किसानों ने भाग लिया। मेले का जिला कलेक्टर ने अवलाेकन किया। साथ ही यहां लगी स्टाॅल्स का भी अवलाेकन किया। कलेक्टर ने इस दाैरान कहा कि किसान खेती में नवाचार करें। हमारा देश कृषि प्रधान है, कृषि के क्षेत्र में नवाचार होने से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे तथा देश भी प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ेगा। आने वाला समय कृषि के साथ-साथ कृषि प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन का है ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण की दिशा में कदम बढ़ाए। उन्होंने किसानों को उन्नत खेती के साथ बीज प्रबंधन व जैविक खेती की दिशा में लोगों को प्रेरित करने की बात कही। कृषि वैज्ञानिकों के प्रयोग को धरातल पर उतारने के लिए किसान स्वयं भी वैज्ञानिक की भांति कार्य करें। जिला कलक्टर ने कहा कि हाड़ौती में बागवानी के क्षेत्र में विपुल संभावनाएं है। सिट्रस सेन्टर में नए पौध तैयार की गई है। उनको खेतों में लगाकर सिट्रस फलों के क्षेत्र में संपूर्ण हाड़ौती को अव्वल बनाए। इससे पूर्व उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व फल, फूल, सब्जी की प्रदर्शनी का अवलोकन कर संभाग में किये जा रहे नवाचारों का सराहा।