मेडकाॅर्ड्स बना 20 लाख परिवारों का स्वास्थ्य रक्षक
कोरोना, स्वाइल फ्लू, इबोला का प्रकोप चारों ओर फैल रहा है। लोगों को संभालने के लिए डॉक्टर कम पड़ गए हैं। ऑनलाइन हेल्थ केयर कंपनी मेडकाॅर्ड्स ने गांवाें तक तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। साल 2017 में मेडिकल के क्षेत्र में कदम रखने वाली इस कंपनी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक मेडकाॅर्ड्स से 2000 से अधिक डॉक्टर जुड़ चुके हैं, 20 लाख से अधिक लोगों को मेड्कॉर्ड्स की सेवाओं का फायदा मिल रहा है।
सबसे सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा
प्राइवेट, सरकारी डॉक्टर की फ़ीस 200 रुपए से कम नहीं होती इसके बाद दवाईयों का खर्चा। सब में एक इंसान साल में 10-15 हजार रुपए खर्च करता हैं। लेकिन यह समस्या दूर करने के लिए मेड्कॉर्ड्स ने आयु कार्ड की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति अपना और अपने परिवार का मात्र 599 रुपए में साल भर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से फ्री में इलाज करवा सकते हैं।
मेडिकल स्टोर भी हुए ऑनलाइन, बढ़ा रहे हैं आमदनी : मेडिकल स्टोर संचालक सेहत साथी ऐप के साथ अपनी दुकान को ऑनलाइन कर महीने में लगभग लाख रुपए तक कमा रहे हैं। सेहत साथी ऐप से जुड़कर मेडिकल स्टोर संचालक अपने आस-पास के मरीजों का शहर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से ई-परामर्श करवाकर अपनी कमाई में इज़ाफा तो कर ही रहे हैं, साथ ही वे एक सरोकार का भी काम कर रहे हैं। उनके मेडिकल स्टोर द्वारा ही गांव के लोगों को अच्छे डॉक्टर से इलाज की सुविधा मुहैया हो रही है।
भारत की प्रमुख ऑनलाइन हैल्थ केयर कंपनियों में आई
मेडकाॅर्ड्स ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए ऑनलाइन मेडिकल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसके बाद लोगों को बार- बार अस्पताल के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। वहीं घंटों कतार में खड़े रहने की समस्या भी खत्म हो गई है। आज यह कंपनी राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत की प्रमुख ऑनलाइन हेल्थ केयर कंपनी बन गई है। कंपनी के कार्यों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी सराहना मिली है।