प्रांतीय एरवाल महासभा राजस्थान की मीटिंग सम्पन्न
कोटा|प्रांतीय एरवाल महासभा संस्थान राजस्थान की मीटिंग नागाजी बाग में प्रांतीय अध्यक्ष मोहन धोलिया की अध्यक्षता में हुई। प्रांतीय सचिव गिरिराज दुनिया ने बताया कि मीटिंग में समाज के विभिन्न एजेण्डो पर चर्चा की गई। छात्रावास के लिए यूअाईटी में आवेदन समिट करना, समाज की वेबसाइट लाॅन्च करवाना व कोटा में होने वाले नि:शुल्क विवाह सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाना सहित सभी बिंदुअाें पर चर्चा कर उपस्थित समाज बन्धुओं ने विचार व्यक्त किए।