पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Memorandum Given To Medical Minister Demand For Starting Separate Critical Care Unit In Kota

चिकित्सा मंत्री को दिए ज्ञापन, कोटा में अलग से क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अांगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन


काेटा| राजस्थान अांगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा काे 5 सूत्री मांगाें का ज्ञापन दिया। प्रदेशाध्यक्ष शाहिद खान ने बताया कि ज्ञापन में महिला एवं बाल विकास विभाग चिकित्सा विभाग में कार्यरत अाशा सहयाेगिनियाें काे नियमित कर राज्य कर्मचारी घाेषित किया जाए व मेडिकल अवकाश दिए जाएं। अाशा सहयाेगिनियाें काे भी अांगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की भांति केंद्र सरकार से जाेड़ा जाए अाैर 2 वर्ष के अनुभव हाेने पर एएनएम पद पर नियुक्ति दी जाए। अाशा सहयाेगिनियाें काे अन्य कर्मचारियाें की तरह निर्धारित वेतन के अाधार पर नियमित वेतनमान 21 हजार दिए जाए, अाशा सुपरवाइजराें में चयन के लिए अाशा सहयाेगिनियाें काे प्राथमिकता दी जाए। इस दाैरान रेहाना अली, मधुकांता, शकुंतला गुप्ता एवं कमलजीत मीणा उपस्थित रहीं। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के पदाधिकारियों ने पदोन्नति कैडर गठन की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन दिया। इस दौरान आरएमआरएस के सदस्य क्रांति तिवारी भी मौजूद रहे।

मंत्री धारीवाल, रघु शर्मा का स्वागत करते सेवारत चिकित्सक संघ पदाधिकारी।

काेटा| एमबीएस अस्पताल में हुए समारोह के दौरान सेवारत चिकित्सक संघ के डॉक्टरों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल व चिकित्सामंत्री रघु शर्मा का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. दुर्गाशंकर सैनी, डॉ. अमित गोयल, डॉ. राजेश सामर व डॉ. राजमल मीणा ने चिकित्सा मंत्री को सेवारत चिकित्सकों, ईएसआई चिकित्सकों की मांगों का ज्ञापन भी दिया। साथ ही कोटा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू करने की मांग की। कोरोना वायरस की रोकथाम व जनजागरण के लिए मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता द्वारा तैयार पोस्टर का चिकित्सा मंत्री ने विमोचन किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राखी गौतम, फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रदेश संयोजक हर्षित गौतम मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...