व्यापारी सड़क तक नहीं फैलाएं दुकान: महासंघ
महिलाओं ने भी मनाया फागोत्सव
कोटा. अग्रेसन बाजार व्यापार समिति का होली मिलन समारोह शनिवार काे अग्रसेन धर्मशाला में मनाया गया। इसमें अतिथियाें ने व्यापारियाें से अतिक्रमण नहीं करने की सलाह दी। नई जगहाें पर बाजार बसाने की मांग भी उठाई। वहीं काेराेनाें के बचाव व प्रशासन के सहयाेग करने के लिए भी कहा गया।
अग्रसेन बाजार व्यापार समिति के विधि सलाहकार बद्रीप्रसाद गौतम ने बताया कि समारोह में अतिथि कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्राांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी, हाड़ाैती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, मेडिकल काॅलेज के प्रिसिंपल डाॅ. विजय सरदाना, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, समिति के मुख्य संरक्षक वासुदेव अग्रवाल रहे। समिति अध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद वाधवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जैन, संरक्षक डाॅ. लोकमणी गुप्ता, भगवान खटनानी, डिम्पल गर्ग, गोविन्द गर्ग, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल जैन अादि ने व्यापारियों काे संबाेधित किया।
साथ-साथ व्यापार संघ पुरानी सब्जीमण्डी अध्यक्ष सुनील खरबन्दा, सचिव राजीव साल्वी, शास्त्री मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव संजय ताथेड, साईमन प्लाजा व्यापार संघ अध्यक्ष पवन वाधवानी भी माैजूद रहे। व्यापार महासंघ अध्यक्ष जैन, महासचिव माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारियों को चाहिए कि वे अतिक्रमण नहीं करें। न ही दूसरो को करने दें। साथ ही अपने वाहनों को अपनी दुकानों के बाहर खड़ा नहीं करें। बाजारों को सुविधायुक्त बनाने के लिए स्वच्छता व ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखें।
वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल जिला महिला मण्डल की अाेर से महावीर नगर में स्थित एक निजी होटल में होली मिलन का कार्यक्रम हुअा। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि समारोह में महिलाओं ने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं द्वारा विभिन्न गेम खेले, पेपरडांस, कार्डडांस, बद्री की दुल्हनियां, होली खेल रघुवीरा गेम आयोजित किए गए। इस मौके पर महामंत्री उमा सिंहल, सरिता जैन, प्रमिला गुप्ता, माधुरी जैन, प्रतिभा गुप्ता, ज्योति जैन उपस्थित रहीं।
कोटा| राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने हाटबाजार स्थित बालाजी मंदिर स्टेशन पर फागउत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष दीपिका जैमिनि, कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि राधा कृष्ण की भूमिका में निशा दीक्षित और आशा त्रिवेदी ने प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि अंजना, सुमन शृंगी रही। विशिष्ट अतिथि प्राची दीक्षित, रेणु मिश्रा, संतोष शर्मा, कुसुम शर्मा, संतोष तिवारी हेमलता रही।