कोरोना से बचने का दिया संदेश
कोटा। कोरोना वायरस के आतंक से पूरी दुनिया चिंता ग्रस्त हैं। इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। कोटा समेत राजस्थान में 30 मार्च तक स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर बंद हैं। इस बीच लायंस क्लब कोटा नाॅर्थ द्वारा शनिवार को लोगों को कोरोना से बचने और सावधानियां रखने के लिए अनूठा प्रयाेग किया। लोगों को जागरूक करने के लिए अंटाघर चौराहे पर मास्क लगाकर यमराज व चित्रगुप्त का वेश बनाकर युवकों को खड़ा किया गया। जिन्होंने हाथ नहीं मिलाने, भीड़ में न जाने, संक्रमित व्यक्ति के निकट नहीं जाने, लगातार हाथ धोने जैसे संदेश दिए।