विधायक दिलावर ने िकया वार्ड-24 का दाैरा
कोटा|रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने रविवार को कोटा नगर निगम के वार्ड-24 के कृष्णा नगर, रंगबाड़ी योजना, हरिओम नगर एवं वीरसावरकर नगर में गली-गली व घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय निवासियों की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक काे इस दाैरान जगह-जगह पर नालियां जाम अाैर कचरे के ढेर नजर अाए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि कई दिन तक टिपर भी नहीं आते हैं। दिलावर ने नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में शीघ्र ही तेजी लाकर वार्ड को साफ-सुथरा किया जाए।