विधायक कल्पना देवी ने कैथून में लिया तोड़ी गई दुकानों का जायजा
कोटा। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने शनिवार को कैथून पहुंचकर वहां नगर पलिका द्वारा तोड़ी गई वर्षाें पुरानी दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने सभी दुकानदारों से मुलाकात की और समस्या सुनी।
लोगों ने बताया कि जो दुकानें तोड़ी गई, यह कई बरसों से यथावत है तथा दुकानें तोड़ने के बाद पिछले 15 दिनों से नगर पालिका द्वारा सफाई भी नहीं की जा रही। विधायक ने मौके से कलेक्टर एवं लाडपुरा तहसीलदार से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उनके साथ पार्षद गायत्री शर्मा, पार्षद पायल पंवार, पार्षद राजकुमार, पूर्व कैथून मंडल अध्यक्ष शंभूदयाल तंवर, युवा मोर्चा कैथून मंडल अध्यक्ष मुकेश कहार आदि थे।