अग्रवाल समाज के संभागीय अध्यक्ष बने मोहनलाल
कोटा| अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग के संभागीय अध्यक्ष पद पर मोहनलाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग की सहमति से मोहनलाल अग्रवाल को कोटा संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घोषणा समारोह में अध्यक्षता दामोदर अग्रवाल ने की। अग्रवाल को संभाग अध्यक्ष बनने पर कोटा जिलाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व गोपाल गोयल करेला सहित कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के खुशी जताई है।