दीगोद में बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर 15 को
कोटा| रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन व पुरोहित किशनचंद्र शर्मा स्मृति संस्थान की अाेर से 15 मार्च रविवार को दीगोद में निशुल्क बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सुरेश काबरा, यज्ञदत्त हाड़ा, डॉ. संजय धाकड़, योगेश जैन सिंघम आदि मौजूद रहे। शिविर संयोजक डॉ. एलएन शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा की तृतीय पुण्यस्मृति में किया जाएगा। इसमें फिजिशियन डॉ. रामपाल, डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. एमडी चित्तौड़ा, राजेश सामर, शिशु विशेषज्ञ डॉ. जीसी जैन, डॉ. मेघा माहेश्वरी, डॉ. सीमा रॉय, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. रमेश ढाकरिया, डॉ. पूजा शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शैमेंद्र मीणा, नेत्र रोग एश्वर्य शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मुकेश दाधीच, डॉ.भास्कर दाधीच सेवाएं देंगे।