पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुल्तानपुर में पालिका, इटावा सीएचसी में 50 बेड, हरिपुरा मांझी एनीकट के लिए 2 करोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान विनियोग विधेयक 2020 पर वक्तव्य देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कई घोषणाएं की। इसमें हाड़ौती को भी कई सौगात मिली है। सीएम की घोषणा के तहत बूंदी जिले के हिंडौली में सरकारी कॉलेज खुलेगा। बारां जिले के बड़ा, बराना एवं पटना गांव में 33 केवी जीएसएस स्थापित किए जाएंगे तथा अंता के विद्युत ग्रिड को जरूरत के हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा।

जनगणना कार्यों के कारण लगी रोक हटते ही बारां जिले के अटरू व कोटा जिले के सुल्तानपुर में नई नगरपालिकाओं का गठन किया जाएगा। रावतभाटा में नया देवनारायण छात्रावास बनाया जाएगा। कोटा जिले में काली सिंध नदी पर बने हरिपुरा मांझी एनीकट की मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। राज्य में घर-घर पेयजल कनेक्शन से लाभान्वित करने के लिए 5 हजार 320 गांवों एवं 7 हजार 179 ढाणियों के लिए परियोजनाओं की 25 करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। इनमें बारां जिले की अटरू, शेरगढ़ एवं नागदा अंता बलदेवपुरा पेयजल परियोजना, झालावाड़ जिले की राजगढ़ पेयजल परियोजना, हाड़ौती संभाग के 3 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों बारां-अटरू, छबड़ा, किशनगंज, अंता, सांगोद, पीपल्दा, खानपुर व मनोहरथाना के 1 हजार 612 गांवों की परवन पेयजल परियोेजना, नौनेरा बैराज से कोटा-बूंदी एवं बारां जिलों के 752 गांवों एवं 4 कस्बों की पेयजल परियोजना शामिल है। कोटा जिले की इटावा सीएचसी व बारां जिले की किशनगंज सीएचसी में 30 से बढ़ाकर 50 बेड किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनावों की आचार संहिता लगने के कारण जयपुर, जोधपुर एवं कोटा संबंधी हमारे कई प्रस्ताव रुक गए हैं।

सीएम गहलोत ने विधानसभा में की घोषणाएं
खबरें और भी हैं...