पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उर्स में हुआ मुशायरा,कौमी एकता का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| हजरत जंगलीशाह बाबा के 75वें तीन दिवसीय उर्स के दौरान गत रात्रि को कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया गया। उर्स कमेटी के प्रवक्ता असलम रोमी ने बताया कि मुशायरे में यूपी से अजम काशरी, उज्जैन से डॉ. शादाब, महाराष्ट्र से अल्ताफ जिया, मुंबई से असद बस्तवी, इलाहाबाद से अफजल, हैदराबाद से अतियाब एजाज शामिल हुए। इस दाैरान अतिथि दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सदर आमीन पठान, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, अब्दुल गफ्फार मिर्जा, सूफी जहीर अहमद, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी, कार बाजार अध्यक्ष रहीम खान रहे।
खबरें और भी हैं...