- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Nanta39s Trenching Ground Will Be Over New To Be Built In Ruparel Now The Corporation Will Have Tipper In The Wards
नांता का ट्रेंचिंग ग्राउंड खत्म हाेगा, रूपारेल में बनाया जाएगा नया, अब वार्डाें में निगम के ही लगेंगे टिपर
ठेकेदारी प्रथा समाप्त करेगा निगम
धारीवाल ने बताया कि अभी शहर में ठेके के टिपर लगाए जाते हैं, जिसमें कराेड़ाें रुपए खर्च हाेते हैं, इस व्यवस्था काे बदलने के लिए निगम में 210 टिपर खरीदने की स्वीकृति दे दी है। साै टिपर पहले के हैं, 110 टिपर खरीदने का प्रस्ताव पहले ही बन चुका है। इस प्रकार दाेनाें नगर निगम के पास 450 टिपर हाे जाएंगे। इसमें से हर वार्ड में 3 टिपर रहेंगे। जाे शहर से कचरा एकत्रित करने का काम करेंगे। इससे ठेकेदारी प्रथा खत्म हाे जाएगी।
कोटा| नांता के ट्रेंचिंग ग्राउण्ड काे खत्म किया जाएगा, इसके लिए वहां दस कराेड़ रुपए की लागत से कारखाना लगाया जाएगा। इसी के साथ लाडपुरा के रूपारेल में नया ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थापित किया जाएगा। वहां भी 15 कराेड़ की लागत से नया कारखाना लगाया जाएगा। इससे शहर में निकलने वाले कचरे का राेजाना निस्तारण हाेगा। यह जानकारी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने दी। उन्हाेंने कहा कि निगम काे 210 नए िटपर खरीदने की भी स्वीकृति भी राज्य सरकार ने दे दी है। इसके बाद निगम के पास 450 टिपर हाे जाएंगे।
उन्हाेंने बताया नांता ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर 5.50 लाख टन कचरा पड़ा हुअा है, जिसका निस्तारण जरूरी है। इसके लिए वहां कचरे काे अलग करके उसका उपयाेग करने के लिए दस कराेड़ की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। इसकी मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ रूपारेल में नया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थापित करने के लिए 15 कराेड़ का बजट स्वीकृत किया है। वहां कारखाना लगाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।