पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम चुनाव के लिए शनिवार-रविवार काे भी मिलेगी एनअाेसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा|नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण के होने वाले चुनावों में संभावित प्रत्याशियों को नगर निगम से प्रदान किया जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र अवकाश के दिनों 14 व 15 मार्च को भी मिलेंगे। निगम भवन के स्वागत कक्ष में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एनअाेसी जारी की जाएगी। नगर निगम उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि एनअाेसी नामांकन की अन्तिम तिथि तक जारी की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। एनअाेसी पर साइन के लिए एईएन मोतीलाल चाैधरी व अजय बब्बर को अधिकृत किया गया है।
खबरें और भी हैं...