सूरजपाेल स्कूल में नेट की अाेट में बाेर्ड परीक्षा
कोटा | माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की अाेर से चल रही परीक्षाअाें में सूरजपाेल सेकंडरी स्कूल में ग्रीन नेट की अाेट वाले एरिया में केंद्र बनाया गया है। यहां बरामदे में परीक्षार्थियाें के लिए सीटिंग व्यवस्था कर धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट लगाई है। डीईअाे माध्यमिक मुख्यालय गंगाधर मीणा ने इस सेंटर पर व्यवस्थाअाें काे दिखवाया जाएगा। व्यवस्थाएं नहीं हाेने पर नए साल से केंद्र भी बदलने की प्राेसेस की जाएगी।