- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Nominations Will Be Filed By 23 March Election Marks Will Be Allotted On 27 Voting Will Be On 5 April
23 मार्च तक दाखिल होंगे नामांकन, चुनाव चिह्न 27 को आवंटित होंगे, मतदान 5 अप्रैल को होगा
नगर िनगम चुनावाें को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही चुनाव कार्यक्रम के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें काे अवगत करा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की लोक सूचना 19 मार्च को जारी होगी। 23 तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 काे चुनाव चिन्हाें का अावंटन किया जाएगा। 5 अप्रैल काे सुबह 7 से मतदान हाेगा। 7 अप्रैल काे मतगणना हाेगी।
महापौर के लिए 8 अप्रैल काे लाेकसूचना जारी हाेगी। 9 काे नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 13 अप्रैल काे नाम वापस, इसी दिन चुनाव चिन्हाें का अावंटन व अावश्यक हाेने पर 16 अप्रैल काे सुबह 10 से दाेपहर 2 बजे तक मतदान व इसके तुरंत बाद मतगणना हाेगी। उपमहापाैर के लिए 17 अप्रैल काे सुबह 11 बजे तक नामांकन, अावश्यक हाेने पर दाेपहर ढाई से 5 बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना हाेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, भाजपा के अमित शर्मा माैजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की िनगम चुनाव की तैयारियां की समीक्षा
निगम चुनावाें काे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर अाेम कसेरा ने शुक्रवार काे चुनाव की तैयारियाें की समीक्षा की। साथ ही उन्हाेंने सभी अधिकारियाें काे जिम्मेदारी भी साैंप दी है। इस दाैरान उन्हाेंने कहा िक कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को समय पर पूरा करें। टीम भावना से कार्य करें।इस बार चुनाव में समय का अभाव है, इसलिए वे एक-दूसरे के कामाें में सहयाेग करें। निगम आयुक्त को मतदान दल प्रशिक्षण के लेकर मतदान दलों की रवानगरी, मतगणना स्थल व मतदान केन्द्रों की आवश्यक तैयारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना प्रकोष्ठ नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर पालना सुनिश्चित करें। प्रत्याशियों को भी नामांकन के दौरान ही आदर्श आचार संहिता के बारे में अवगत कराए। इस बार दो नगर निगम क्षेत्र होने के कारण नामांकन भरते समय भीड़ अधिक रहेगी। ऐसे में दोनों नगर निगम क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्षों में नामांकन प्राप्त करने की व्यवस्था पारदर्शिता के साथ की जाए। इससे किसी भी प्रत्याशी को असुविधा न हो।
राजनेताअाें के पाेस्टर-बैनर हटाए
नगर निगम चुनावाें काे देखते हुए यूअाईटी ने शहर में लगे राजनेताअाें के पाेस्टर व बैनर हटा दिए। सीअाई अाशीष भार्गव के नेतृत्व में टीम ने पूरे शहर में घूम-घूमकर गेंट्रियाें, दीवाराें तथा अन्य स्थानाें पर लगे पाेस्टर, बैनर हटा दिए। केवल निजी कार्यक्रमाें के ही पाेस्टर छाेड़े। शहर में निगम चुनावाें की अाचार संहिता लागू हाे गई है। इसे देखते हुए यूअाईटी की टीम सुबह से ही सीअाई भार्गव के नेतृत्व में अनंतपुरा, मेडिकल काॅलेज, महावीरनगर, तलवंडी, केशवपुरा, सीएडी चाैराहा, गुमानपुरा, नयापुरा व एराेड्राम सर्किल के गेंट्रियाें तथा अन्य स्थानाें पर लगे बैनर, पाेस्टर हटाए। इसमें राजनीतिक दलाें से संबंधित पाेस्टर फाड़े, जिसमें पदाधिकारियाें की अाेर से मंत्री के साथ लगाए गए पाेस्टर व बैनर भी शामिल थे। सीअाई भार्गव ने बताया कि किसी बैनर व पाेस्टर काे छाेड़ा नहीं है।
नाे ड्यूज सेक्टर कार्यालयाें पर मिलेंगे
नगर निगम चुनावाें में नाे ड्यूज जारी करने का काम सभी सेक्टर कार्यालयाें पर हाेगा, ताकि चुनाव लड़ने इसके लिए परेशान नहीं हाे। इसके साथ ही यूडी टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था की जाएगी। यह बात कलेक्टर अाेम कसेरा ने शुक्रवार काे राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें की सुझावाें पर कही। उन्हाेंने अपनी अाेर से निगम चुनावाें के बारे में भी पूरी जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें से कहा कि अादर्श अाचार संिहता लागू हाे गई है, सभी दल इसकी पालना करते हुए चुनाव में पूरा सहयाेग करें। उन्हाेंने चुनावाें के लिए की गई तैयारियाें की भी जानकारी दी। इस दाैरान राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें ने कहा कि चुनाव लड़ने वालाें काे नगर निगम से नाे ड्यूज लेना पड़ेगा, इसके लिए काेई व्यवस्था की जाए। इससे वे परेशान नहीं हाे, इस पर कलेक्टर ने सभी सेक्टर कार्यालयाें पर इसकी व्यवस्था करने के अादेश दिए।
जेडीबी का किया निरीक्षण : इस बार काॅलेज में परीक्षाअाें काे देखते हुए जेडीबी में मतपेटियां रखने, प्रशिक्षण देने, मतदान दल रवाना करने व मतगणना करने में काेई परेशानी ताे नहीं हाेगी। इस अाशंका काे देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियाें के साथ यहां का निरीक्षण किया।