गवर्नमेंट लाॅ काॅलेज के भवन की रजिस्ट्री नहीं, मूटकाेर्ट तक नहीं बना
कोटा | गवर्नमेंट लाॅ काॅलेज की विभिन्न व्यवस्थाअाें काे लेकर छात्राें ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बुद्धराज मेरोठा, हरिओम मीणा के नेतृत्व में काॅलेज प्रभारी काे ज्ञापन साैंपा।
स्टूडेंट्स ने कहा कि काॅलेज में पर्याप्त कमरे नहीं हैं। ऑडिटोरियम, मूटकाेर्ट व खेल का मैदान नहीं है। इस कारण बीसीआई द्वारा समय पर काॅलेज को मान्यता नहीं मिलती है। इससे स्टूडेंट्स काे मोटी फीस देकर प्राइवेट काॅलेज में एडमिशन लेना पड़ता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जिस प्लाॅट पर लाॅ काॅलेज बना है। इसकी अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। इस प्लाॅट पर वर्तमान में ब्याज सहित करीब 80 लाख रुपए का नगरीय कर बकाया है, जबकि यह भूखंड निःशुल्क आवंटित था।