पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा स्टेशन पर अब दो लगेज स्कैनिंग मशीन अाैर लगेंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को हाईटेक किया जा रहा है। यात्रियों को कोई भी सामान ट्रेन में ले जाना है तो पहले उसकी चेकिंग करवानी होगी। इसके लिए कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के वीअाईपी गेट व प्लेटफार्म नंबर चार पर लगेज स्कैनिंग मशीन लगाई जाएगी। पहले से ही कोटा रेलवे स्टेशन पर केवल एक ही मशीन लगी हुई थी।

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित कोटा रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न क्षेत्रों से 102 ट्रेन अाती व जाती हैं। इनमें से अधिकतर ट्रेनें लंबी दूरी की होती है। कोटा से इन ट्रेनों में यात्री सवार होते हैं। यात्रियों की चेकिंग के लिए बैग स्कैनर लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नम्बर चार पर बीना, कटनी, जबलपुर, इंदाैर, बिलासपुर, विशाखापट्टनम की तरफ से ट्रेन अाती हैं। यात्रियों के सामान की जांच के लिए प्लेटफार्म नम्बर चार पर लगेज स्कैनिंग मशीन लगाई जा रही है। प्लेटफार्म एक पर वीअाईपी गेट सबसे व्यस्त प्लेटफार्म है। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर अाती है। इस प्लेटफार्म पर पहले से लगेज स्कैनिंग मशीन लगी है। अब वीअाईपी गेट पर भी बैग स्कैनर मशीन लगाई जा रही है।
खबरें और भी हैं...