पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्धा उर्मिला रांवका का हुआ नेत्रदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी निवासी उर्मिला रांवका (60) का गुरुवार को नेत्रदान हुआ। हार्टअटैक से बुधवार शाम 5 बजे उनका निधन हो गया था। बेटे अभिषेक व उसके दोस्त मयंक ने शाइन इंडिया फाउंडेशन से संपर्क कर नेत्रदान कराया। डाइबिटीज के चलते उर्मिला के आंखों से बीते 3 साल से ठीक नहीं दिखाई देता था। उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि डाइबिटीज के कारण पर्दा खराब हो जाए तो भी नेत्रदान किया जा सकता है। नेत्रदान की इच्छा उन्होंने अपने बच्चों से कह रखी थी, इसी कारण अंत समय में बच्चों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया।
खबरें और भी हैं...