पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपी में ऑनलाइन क्रेश कोर्स शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

**

कोटा। कॅरिअर पॉइंट द्वारा नीट 2020 के लिए ऑनलाइन निशुल्क क्रेश कोर्स शुरू किया गया है। प्रबंध निदेशक प्रमोद माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना के प्रकोप से शिक्षा में कोई व्यवधान न हो इसलिए 45 दिवसीय नीट 2020 निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र घर बैठे नीट 2020 का पूरा कोर्स श्रेष्ठ व अनुभवी फैकल्टी के सहयोग से पूरा कर सकते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में अगर कोई डाउट आता है तो छात्र वो ऑनलाइन चेट द्वारा द्वारा पूछ सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन डाउट रिमूवल ग्रुप द्वारा बाद में भी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कोई भी प्रश्न पूछ सकता है। इसके लिए छात्रों को करिअर पॉइंट की वेबसाइट पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करना होगा। इसकी कक्षाएं 16 मार्च से प्रारम्भ होंगी।
खबरें और भी हैं...