जाल में फंस रहे ओटर
कोटा| चंबल में अवैध मछलियों के शिकार के चलते शिकारी जाल फैला रहें हैं। इससे कोटा के शुभंकर औटर पर भी खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को भी एक ओटर मछली के जाल में फस गया। वन्यजीव प्रेमियों ने इसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जान बचाई है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डर्न ने ओटर के मामले में अधिकारियों को चौकसी के निर्देश दिए।