पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • Kota News Rajasthan News Our Quota Fell Behind In The Ranking Of Works Done Under Smart City From 12th Position To 32nd

स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यों की रैंकिंग में पिछड़ गया हमारा कोटा, 12वें स्थान से 32वें पर पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काम की घाेषणाएं ताे काेटा में बहुत हाे गई, लेकिन धरातल पर नजर नहीं अा रहे। अभी तक स्मार्ट सिटी अाैर अन्य सरकारी एजेंसियाें के कंवरजेंस वाले 472 कराेड़ रुपए के कार्य ही पूरे हाे पाए हैं, जबकि 2151 कराेड़ रुपए के कार्य हाेने हैं। अधिकांश कार्य टेंडर व डीपीअार प्राेसेस में ही चल रहे हैं। इसी कारण स्मार्ट शहराें की रैंकिंग में काेटा पिछड़ गया। पहले काेटा 12वें स्थान पर था, जाे अब 32वें स्थान पर पहुंच गया। काेटा काे कुल 88 अंकाें में से 43.54 अंक मिले हैं। जबकि, पहले स्थान पर अागरा, दूसरे स्थान पर अहमदाबाद अाैर तीसरे स्थान कानपुर है।

प्रदेश में पहले स्थान पर काेटा

राजस्थान के तीन शहर जयपुर, अजमेर व काेटा इसमें भाग ले रहे हैं। 13 मार्च काे जारी 100 शहराें की रैंिकंग में काेटा 32 वें स्थान पर रहकर भी प्रदेश में पहले स्थान पर है। जयपुर 38 वें स्थान पर तथा अजमेर 42 वें स्थान पर है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की मीटिंग में चेयरमैन ने दी काम तेज करने की नसीहत

स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट में शामिल देश के सभी शहराें की स्मार्ट सिटी प्रतिनिधियाें की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें काेटा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एसीअाे एवं निगम के अायुक्त वासुदेव मालावत के साथ अधिकारी भी गए। बैठक में वर्तमान में चल रहे कार्याें की समीक्षा की गर्ई। काेटा की प्राेग्रेस काे देखते हुए चेयरमैन ने कार्याें की गति बढ़ाने की नसीहत दी। जिन कार्याें की डीपीअार बन चुकी है, उनके टेंडर प्राेसेस करवाकर कार्य शुरू करवाया जाए।

काेटा स्मार्ट सिटी की मार्कशीट

{पेपर - कुल अंक - काेटा काे मिले

{ प्राेजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन - 60 - 26.45

{ फंड ट्रांसफर रैंक - 14 - 11.31

{ फंड यूटिलाइजेशन - 14 - 5.78

{ ग्राेस टाेटल - 88 - 43.54

{ निगम, यूअाईटी व अन्य एजेंसी के माध्यम से पूरे हुए कार्य

{ कार्य - लागत - सरकारी एजेंसी

{ कमांड कंट्राेल सेंटर - 78 कराेड़- डीअाेअाईटी

{ अावासीय याेजना - 83.88 कराेड़- यूअाईटी

{ स्ट्रीट लाइट - 10 कराेड़ - नगर निगम

{ नयापुरा चंबल ब्रिज - 55.86 कराेड़ - यूअाईटी

{ पब्लिक ट्रांसपाेर्ट सिस्टम - 18.99 कराेड़ - केबीएसएल

{ बैराज का पैरलल ब्रिज - 67.08 कराेड़ - यूअाईटी

{ गीता का उपदेश देती प्रतिमा - 1.50 कराेड़ - यूअाईटी

{ रंगपुर अारअाेबी - 43.95 कराेड़ - यूअाईटी

{ स्मार्ट सिटी से अब तक 94 कराेड़ के ये 12 कार्य पूरे हुए

{ कार्य - लागत - एजेंसी - कब पूरा हुअा

{ लाइव ग्रीन वाल - 10 लाख - केएससीएल - 13 सितंबर 2017

{ स्मार्ट क्लास रूम - 65 लाख - केएससीएल - 24 अप्रैल 2018

{ ई अाॅफिस सेटअप - 35 लाख - केएससीएल - 15 मई 2018

{ ई अाफिस की नेटवर्किंग - 14 लाख - केएससीएल - 7 जुलाई 2018

{ वर्टीकल ग्रीन वाॅल - 1.19 कराेड़ - केएससीएल - 12 सितंबर 2018

{ बावड़ी में साेलर पंप - 57 लाख - केएससीएल - 14 अगस्त 2018

{ दशहरा मैदान - 77.55 कराेड़ रुपए - केएससीएल - 31 अगस्त 2019

{ इलेक्ट्रीक बाॅक्स पर पेंटिंग- 4 लाख - केएससीएल - 31 अक्टूबर 2018

{ सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन - 52 लाख - केएससीएल - 20 सितंबर 2019

{ बस शेल्टर - 11.04 कराेड़ - केएससीएल - 31 दिसंबर 2019

{ बायाे टाॅयलेट - 1.3 करेाड़ - केएससीएल - 31 दिसंबर 2019

{ दशहरा मैदान में छतरियां - 69 लाख - केएससीएल - 31 दिसंबर 2019
खबरें और भी हैं...