धुलंडी के दिन शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
कोटा | होली के त्यौहार पर कोटा शहर के समस्त पेट्रोल पंप 10 मार्च मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। शाम 5 बजे के बाद सारे पंप खुल जाएंगे। कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी ने कहा कि उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए पेट्रोल पंप बंद होने से पहले ही पेट्रोल-डीजल भरवा लें।