- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News Rajasthan News Policemen Became Tribal Scanning 100 Cameras In 5 Days After 2500 Km The Crook Caught From Mp Forest
पुलिसकर्मी आदिवासी बने, 5 दिन में 100 कैमरे खंगाले; 2500 किमी पीछा कर एमपी के जंगल से पकड़े बदमाश
गोविंद नगर के तारबाड़ा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करके फरार हुए सभी 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 दिन अाैर 5 रात यानी लगातार 120 घंटे तक करीब 2500 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने बदमाशों से दो पिस्टल, एक कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस, कार अाैर 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार बदमाशाें में 2012 में मां-बेटे से दुष्कर्म अाैर हत्या करने वाले दाे बदमाश भी शामिल हैं। इस मामले में दाेनाें काे फांसी की सजा हुई थी, लेकिन बाद में ये उम्रकैद में बदल गई थी। पिछले दिनाें काेर्ट के अादेश पर दाेनाें पैराेल पर रिहा हुए थे, जिसके बाद ये फरार हाे गए।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि 8 मार्च रात 12.50 बजे उद्योगनगर थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम के कांस्टेबल द्वारका प्रसाद और ओम कुंतल गोविन्दनगर तारबाड़ा पहुंचे। वहां स्काई ब्लू कलर की एक सैंट्राे कार अंधेरे में खड़ी थी। पुलिस को देखते ही कार बैक करके जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने कार रोकने का इशारा किया तो पांच बदमाश बाहर निकले, जिनमें से चार के पास पिस्टल थी। बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर करीब 7 राउंड फायर किए, लेकिन वे बच गए। दाेनाें कांस्टेबलाें ने उद्याेगनगर थाने के हार्डकोर बदमाश टीपू सुल्तान उर्फ आबिद अली व कपिल को पहचान लिया। बदमाश पुलिसकर्मियों की बाइक की चाबी और पर्स छीनकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने एएसपी दिलीप सैनी के नेतृत्व में डीएसपी कल्पना सोलंकी अाैर सीआई मुनीन्द्र सिंह की टीम बनाई। टीम में हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह, कांस्टेबल बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार, इन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कमांडो श्यामसुन्दर, नरेश और अवदेश शामिल रहे।
बदमाश बूंदी में डकैती नहीं कर पाए इसलिए आए थे कोटा, रैकी के दौरान की फायरिंग
टीपू और कपिल पेरोल पर फरार होने के बाद से वारदातें करने लगे थे। कोटा के नयापुरा थाने में दिसंबर-जनवरी माह में फरार होने का केस दर्ज है। वे फरार होने के बाद कोटा नहीं रुके और भीलवाड़ा जाकर रहने लगे। वहां 4-5 चाेरी की वारदाताें काे अंजाम दिया। बाइक भी चुराई। वे होली के पहले बूंदी में डकैती करने आए थे। लेकिन, अचानक जाग होने पर बदमाश वहां से भागकर कोटा पहुंच गए। कोटा में डकैती और नकबजनी की प्लानिंग कर रहे थे और रैकी कर रहे थे। इसी बीच नाइट गश्त पर पुलिस मिली और वे फायरिंग करके फरार हो गए। जाहिद टीपू का भाई है और मुन्न उसकी बुआ का लड़का। बदमाशों को हथियार संभवतया: यूपी के बदमाश मकसूद ने उपलब्ध करवाए, जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
ये हैं 6 बदमाश, किसी पर मर्डर, दुष्कर्म, डकैती और लूट जैसे 14 तो किसी पर 20 मुकदमे दर्ज
} टीपू सुल्तान उर्फ आबिद अली : उम्र 23 साल, पुत्र अकील मोहम्मद, निवासी गोविंदनगर हाल बकरामंडी, किशोरपुरा। 2008 से अपराध की दुनिया में सक्रिय। आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, डबल मर्डर, हत्या जैसे कुल 8 मुकदमे दर्ज।
} कपिल उर्फ अन्ना : उम्र 25 साल, पुत्र गोविन्दराज कोली, निवासी पानी की टंकी के पास गोविन्दनगर हाल नांता बरड़ा बस्ती। 2008 से अपराध कर रहा है। चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, डबल मर्डर, हत्या जैसे कुल 14 मुकदमें दर्ज हैं।
} मकसूद मेव : उम्र 29 साल, पुत्र खुशीला, निवासी नंगला जंगली हाथिया, थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश। यूपी का बदमाश, कोटा में महावीर नगर में 2019 में चोरी की। कुल 7 मुकदमे दर्ज, 2017 से अपराध की दुनिया में सक्रिय।
} जाहिद उर्फ बच्चा: उम्र 25 साल, पुत्र अकील मोहम्मद, निवासी गोविन्दनगर हाल बकरा मंडी, किशोरपुरा। चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। 2007 से क्रिमिनल रिकॉर्ड।
बदमाशों ने कांस्टेबल द्वारका प्रसाद और ओम कुंतल पर फायरिंग की थी। दोनों पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को पहचान लिया था, जिसकी वजह से पूरा गैंग पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार दोनों को अवॉर्ड मिल सकता है।
गश्त के दौरान जिन कांस्टेबलों पर फायरिंग हुई थी, उन्हें मिल सकता है अवाॅर्ड
वारदात के बाद पुलिसकर्मी जो जिस हालत में था, रात को उठकर चला गया। बहुत से वर्दी में ही दबिश पर गए। जहां 5 दिनों तक कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल एरिया से ही लाेअर और चप्पल खरीदी। 9 में से सिर्फ 2 के पास मोबाइल का चार्जर था, बाकी जल्दबाजी में ले जाना भूल गए। बदल-बदलकर मोबाइल को चार्ज किया। रास्ते में कई जगहों पर नेटवर्क नहीं आने पर कई बार कार को वापस मोड़कर नेटवर्क एरिया में लेकर जाना पड़ा। नहाना तो छोड़िए, 5 दिनों तक किसी ने ब्रश तक नहीं किया। 5 दिनों तक किसी होटल में नहीं रुके क्योंकि कार लगातार चल रही थी। पुलिसकर्मियों ने कार में ही नींद निकाली।
5 दिन तक कार में ही नींद निकाली, नहाए तक नहीं
_photocaption_सर्च ऑपरेशन के दौरान
सीआई मुनिन्द्र सिंह। *photocaption*
कांस्टेबल ओम कुंदल और द्वारकाप्रसाद पर फायरिंग का मैसेज मिला तो मैं तुरंत क्राइम सीन पर पहुंचा। फायरिंग में कपिल और टीपू का नाम सामने आया तो मामले की गंभीरता का अंदाजा हाे गया। ये दाेनाें पेरोल पर रिहा हाेने के बाद से फरार थे। सीसीटीवी से यह पता लगा कि बदमाश सिटी मॉल के सामने से गुजरे हैं... बदमाशों के पास हथियार थे। अधिकारियों के निर्देश पर 9 लोगों की दो टीमें बनाईं, जिनमें कमांडो को शामिल किया, जिनके पास बुलेटप्रूफ जैकेट थी। हम झालावाड़ रोड से हैगिंग ब्रिज, डाबी और इसके बाद के 3 टोल नाकों पर पहुंचे। बदमाशों की कार हर कैमरे में आ रही थी.. एक टोल पर कैमरे में कार नहीं आई और वहां से एक कच्चा रास्ता भीलवाड़ा की तरफ जा रहा था। सभी बदमाशों के मोबाइल स्विच ऑफ थे, लेकिन हमने उनका ठिकाना पता लगा लिया था। वो भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में थे, वहां पहुंचे तो पता चला कि 2 घंटे पहले बदमाश निकल गए। हमने गुलाबपुरा, चित्ताैड़ और भीलवाड़ा के बीच तीन बार चक्कर लगाए.. बदमाश बार-बार ठिकाने बदल रहे थे। वो मध्यप्रदेश गए तो हम उनके पीछे-पीछे इंदौर, मऊ, उज्जैन, राजगढ़ तक पहुंचे, जिसके बाद वे फिर लापता हो गए। एक मुखबिर से पता चला कि बदमाश भीलों के गांव के पास छिपे हैं, जिसके बाद हमने भीलों की तरह कपड़े पहने। कार का नंबर प्लेट भी बदल दिया। 5 दिन तक पीछा करके बदमाशों को राजगढ़ के सिमल्या बे गांव के जंगल से पकड़ा। इस दौरान कोटा, भीलवाड़ा, चित्ताैड़ और मध्यप्रदेश में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
भास्कर खास
बदमाशों का पीछा करने वाले सीआई मुनिन्द्र सिंह के हवाले से लाइव रिपोर्ट
} जाहिद उर्फ बच्चा: उम्र 25 साल, पुत्र अकील मोहम्मद, निवासी गोविन्दनगर हाल बकरा मंडी, किशोरपुरा। चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। 2007 से क्रिमिनल रिकॉर्ड।
}राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू बंगाली: उम्र 22 साल, पुत्र भीमसिंह, निवासी इन्द्रा काॅलोनी अंकिता स्कूल के पास विज्ञाननगर। सर्वाधिक 20 मुकदमे दर्ज। 2008 से चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसी वारदातें कर रहा है।
} मोहसिन उर्फ मुन्ना: उम्र 30 साल, पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी ग्राम नयापुरा लाखेरी पुलिस चौकी के पीछे, बून्दी हाल गली नं. 1 प्रताप काॅलोनी थाना रेलवे काॅलोनी।