डाक कर्मचारियाें ने मीटिंग में उठाई मास्क की मांग
कोटा | शहर के विभिन्न डाकघरों के पोस्टमास्टर्स की मीटिंग शनिवार को मंडल कार्यालय परिसर में एसएसपी मोहम्मद हनीफ के सानिध्य में हुई। मीटिंग में भारतीय डाक कर्मचारी संघ के रीजनल सचिव नरेंद्र अग्रवाल द्वारा काेराना वायरस से बचाव के लिए डाककर्मियों को बचाव काे लेकर चर्चा की। इस दाैरान कर्मचारियों के लिए मास्क, सेनेटाइजर एवं दस्ताने उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने सोमवार से कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।