साड़ी मार्केट और कार बाजार की दुकानाें की दरें कम करने की तैयारी
कोटा| यूअाईटी ने पिछले कांग्रेस शासन में बनाई काेटा साड़ी मार्केट व कार बाजार की दुकानाें के अावंटन की याेजना पर काम शुरू कर दिया है। इन याेजनाअाें काे तैयार कर दिया गया था, लेकिन व्यापारियाें से दराें काे लेकर हुए विवाद के कारण इनका अावंटन नहीं हाे पाया था। अब इनके अावंटन की याेजना तैयार की जा रही है। इसमें यूअाईटी व्यापारियाें से वार्ता कर दरें कम करने की तैयारी कर रहा है।
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में काेटा साड़ी के व्यापारियाें काे एक ही जगह पर व्यवसाय करने के लिए गांधी चाैक में बने नगर निगम के स्कूल काे बंद करवाकर यहां पर दाे मंजिला मार्केट विकसित किया। इसमें करीब 65 दुकानें तैयार की गई। इस पर 5 कराेड़ रुपए से अधिक का खर्च अाया। इसी प्रकार से कार बाजार के व्यापारियाें काे एक ही जगह पर अपना व्यवसाय करने के लिए डीसीएम राेड पर 161 दुकानाें काे तैयार करवाया गया। जब दाेनाें याेजनाएं बनकर तैयार हुई ताे सरकार बदल गई। इसके साथ ही इनका अावंटन काे लेकर गतिराेध पैदा हाे गया।
यह रहा विवाद : काेटा साड़ी मार्केट में इसका व्यवसाय करने वालाें काे दुकानाें का अावंटन किया जाना था, लेकिन जाे दरें पहले तय की थी, उन्हें लाेकार्पण के साथ ही बढ़ा दिया। जिसका व्यापारियाें ने विराेध किया अाैर दुकानें लेने से इंकार कर दिया। इन दुकानाें काे खुली नीलामी में भी बेचने का प्रयास किया लेकिन, इसका सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इसी प्रकार ब्याज पैनल्टी काे लेकर कार बाजार की दुकानाें का अावंटन भी फंस गया।
अब बना रहे अावंटन की नई याेजना : सलाहकार अारडी मीणा ने बताया कि इन दाेनाें याेजनाअाें में दुकानाें काे अावंटित करने की याेजना पर काम शुरू कर दिया गया है। कार बाजार में दुकानाें के अावंटन के लिए व्यापारियाें से बात की जा रही है। इसमें जाे पुरानी दरें हैं, उनके अनुरूप ब्याज पैनल्टी ली जाएगी। इसी प्रकार से रामपुरा गांधी चाैक के साड़ी मार्केट की दुकानाें का अावंटन किया जाएगा। इसमें जहां विकास हाे रहा है, वहां के हटाए जाने वाले दुकानदाराें व व्यापारियाें काे भी कुछ समय के लिए पुनर्वासित किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यापारियाें काे भी माैका दिया जाएगा। उनसे बात करके समधान निकाला जाएगा।