परीक्षा में पास करवाने के नाम पर निजी स्कूल संचालक के बेटे ने छात्रा से किया दुष्कर्म
पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी उसके 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। वहीं, फिलहाल आरोपी से भी पूछताछ शुरू नहीं की गई है। किस कक्षा में कब से साथ पढ़ते थे और दुष्कर्म कहां पर ले जाकर किया गया? इन तथ्यों की जानकारी जांच के उपरांत ही मिल सकेगी। अारोप प्रमाणित पाए जाने पर युवक को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।
श्याम सुंदर, एसअाई, उद्योग नगर थाना
कोटा | परीक्षा में पास करवाने के नाम पर निजी स्कूल संचालक के बेटे द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। वहीं, अब पुलिस पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाएगी। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की क्लास में पढ़ने वाला छात्र मोहित कुमार उसका दोस्त है। जो स्कूल संचालक का बेटा भी है। दोनों में दोस्ती है और वो साथ-साथ पढ़ते हैं। छात्रा का आरोप है कि मोहित ने उसे परीक्षा में पास करवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, शादी का झांसा भी दिया। एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उससे शादी का ड्रामा किया। इसके बाद आरोपी फोटाे वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने उद्याेग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।