रेलमंत्री ने ट्वीट किया कोटा की महिला स्टेशन मास्टर कामिनी सिंह का फोटो
कोटा | अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर सभी महिला रेल कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है। साथ इंडियन रेलवे में महिला रेलकर्मियों के ड्यूटी पर अपने कार्य को अंजाम देते हुए के तीन फोटो सलेक्ट किए हैं। उन फोटो को सतर्कता से काम करने वाला बताया गया है। इनमें कोटा के अारअारअाई में कार्यरत स्टेशन मास्टर कामिनी सिंह का फोटो शामिल है। दो अन्य फोटो में रेलवे सुरक्षा बल गुड़गांव की महिला विंग का फोटाे है। एक अन्य फोटो ट्रेन में टिकट चेक करती महिला टीटीई का है। रेल मंत्री गोयल ने कहा है कि भारतीय रेलवे की महिला कर्मचारी ना कभी कम थी न कभी रहेंगे। भारतीय रेल को अपनी महिला कर्मचारियों पर गर्व है।