रेलवे : 4 साल में देशभर में चलेंगी 1500 नई ट्रेनें
मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के विदिषा में मेमो शेड बनाया जा रहा है। रेलवे जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मार्च माह में कोटा-चित्ताैड़गढ़ वार्षिक निरीक्षण के बाद कोटा पहुंचने पर कहा था कि मेमो शेड का काम चल रहा है। इस साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोटा सहित तीनों मंडलों में मेमो ट्रेन चलेगी।
कोटा| रेलवे ने यात्रियों को कन्फर्म टिकट देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसमें चार साल से अधिक का समय लगेगा। इसके बाद यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध हो सकेगी। रेलवे चार साल में लगभग 1500 नई यात्री ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसमें लगभग 150 ट्रेनें प्राइवेट अाॅपरेटरों को दी जाएंगी।
देशभर में नई ट्रेंने चलाने के लिए रेल लाइनों का दोहरीकरण, तीसरी लाइन बिछाने, इलेक्ट्रिफिकेशन, मीटर गेज व नेरोगेज को ब्रोडगेज में बदलने का काम चल रहा है। इसकाे पूरा करने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद डेढ़ हजार नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि 89 प्रतिशत राशि उन परियोजनाअों के लिए दी गई है। जो दो साल में पूरी होने वाली हैं।
विदिषा में बन रहा मेमो शेड, कोटा से चलेगी मेमो : पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के विदिषा में मेमो शेड बनाया जा रहा है। रेलवे जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मार्च माह में कोटा-चित्ताैड़गढ़ वार्षिक निरीक्षण के बाद कोटा पहुंचने पर कहा था कि मेमो शेड का काम चल रहा है। इस साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोटा सहित तीनों मंडलों में मेमो ट्रेन चलेगी।